मैदान पर मानसून की इस तेजी के बावजूद वैश्विक क्लाइमेट इंडिकेटर्स अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। स्काईमेट के विश्लेषण के मुताबिक मई 2026 में अल नीनो से जुड़े सूचकांकों में भारी उछाल देखा गया है। Niño 3.4 इंडेक्स बढ़कर +0.5°C तक पहुंच गया है। Niño 1+2 इंडेक्स में भारी उछाल आया है और यह +1.7°C पर दर्ज किया गया है। ये आंकड़े साफ तौर पर प्रशांत महासागर में अल नीनो की मजबूत होती स्थिति की ओर इशारा करते हैं