अमृतसर की रूरल पुलिस को बीते दो दिनों में बड़ी सफलता हासिल हुई है। आज भी अमृतसर पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 4 पिस्टल, 6 मैगजीन और 9 राउंड के जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अटारी रोड पर खुरमानिया गांव से इन आरोपियों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों पर संबंधित धारा में मामला दर्ज पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों कनेक्शन कनाडा में बैठे गैंगस्टर से बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए युवक काफी दिनों से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी का काम कर रहे थे।
अमृतसर रूरल एरिया के एसएसपी चरणजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवको से 4 पिस्तौल 6 मैगज़ीन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी का कहना है कि पकड़े गए तीनों युवक अमृतसर् के रहने वाले हैं और इनके हैंडलर कनाडा के रहने वाला है और वही से इन्हें आदेश मिलता था। कनाडा में रहने वाला गैंगस्टर प्रभ के बारे में जांच की जा रही है ये लोग टारगेट किलिंग की फिराक में थे लेकिन अभी तक टारगेट के बारे में इन्हें बताया नहीं गया था।
पुलिस कर रही गिरफ्तार लोगों से पूछताछ
अमृतसर पुलिस के एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए पिस्टल स्मगलिंग के जरिए मंगवाए गए हैं। अभी गिरफ्तार किए गए युवकों को कोई टारगेट नहीं दिया गया था अब तक ये लोग टारगेट मिलने के इंतजार में थे। अगर ये पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते तो शायद आने वाले दिनों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से अभी इस उम्मीद में पूछताछ जारी है कि शायद उन लोगों से किसी बड़ी वारदात की प्लानिंग की जानकारी मिल जाए।
एक दिन पहले भी एनकाउंटर के साथ 5 युवकों को किया था गिरफ्तार
मीडिया को संबोधित करते हुए एसएसपी चरणजीत ने बताया कि उन लोगों ने एक दिन पहले भी एक एनकाउंटर के बाद 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों के पास से पुलिस ने हरियाणा के नंबर की गाड़ी बरामद की थी। गिरफ्तार किए गए सभी पांचों आरोपी पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले हैं। कल पुलिस से हुई मुठभेड़ में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने पुलिस पर 3 गोलियां चलाईं थी। इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की फायरिंग में एक गोली खुशप्रीत नाम के गैंगस्टर को लगी थी। खुशप्रीत पहले से ही पुलिस की तलाश में था। ये युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या फिर सीमारेखा एरिया में हथियारों की तस्करी करने के लिए पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।