डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, ट्रंप के मुताबिक, इतनी मुश्किल स्थिति के बावजूद खामेनेई जिस तरह सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं, उसमें उन्हें एक तरह की बहादुरी नजर आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। इन्हीं हमलों में उनके पिता और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी