Invest US Stocks From India: अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वहां आप किसी शेयर का एक छोटा सा हिस्सा यानी ‘फ्रैक्शनल शेयर’ भी खरीद सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी वैश्विक कंपनी का एक शेयर लाखों रुपये का है, तो आपको पूरा शेयर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपनी क्षमता के अनुसार महज कुछ हजार रुपये में भी उसका एक हिस्सा खरीदकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं