भारत की एक शान्तिरक्षक मेजर अभिलाषा बराक को वर्ष 2025 के ‘सैन्य लैंगिक पैरोकार’ पुरस्कार के लिए चुना गया है. मेजर अभिलाषा बराक, लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में यूएन मिशन (UNIFIL) में तैनात भारतीय बटालियन में सामुदायिक सम्पर्क टीम की कमांडर और लैंगिक समन्वय अधिकारी के रूप में सेवारत हैं. मेजर अभिलाषा ने यूनीफ़िल में सैन्य अभियानों, गश्त और नागरिक-सैन्य गतिविधियों में लैंगिक दृष्टिकोण को शामिल करने में अहम भूमिका निभाई हैं…(वीडियो)