हीरा ग्रुप निवेश घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाजनीन अंसारी उर्फ आबिदा को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, हीरा ग्रुप पर निवेशकों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम जुटाने और ऊंचे रिटर्न का वादा करने के आरोप हैं। मामले में कई एफआईआर दर्ज हैं और ईडी पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है