Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024 कल्याण पश्चिम विधानसभा में शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। कल्याण में ठाकरे गुट के उपनेता विजय उर्फ बंद्या साल्वी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंद्या साल्वी ने शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे को एक पत्र भेजा है। उस पत्र में उन्होंने इस्तीफा देने के फैसले की घोषणा की है