Weather Report 29 May: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर और उत्तरी झारखंड के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम यूपी से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है