Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के मयूर विहार-1 मेट्रो स्टेशन से कूद कर 23 वर्षीय एक युवक ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है।
पुलिस ने बताया कि नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलने के तुरंत बाद एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई। अधिकारी ने कहा, ‘उसे तुरंत पीसीआर वैन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मयूर विहार-1 निवासी जी अभिषेक राव के रूप में हुई है और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि राव के परिवार को सूचित कर दिया गया है और घटनास्थल पर कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इस कदम के पीछे संभावित कारणों को समझने के लिए परिवार से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बयान में घटना की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: ‘फटकार लगाएं, चेतावनी दें…’, राहुल के खिलाफ EC के पास क्यों पहुंची BJP ?