फ्रेंच ओपन 2026 में टॉप रैंक पर काबिज यानिक सिनर ने दमदार शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है. वहीं शीर्ष रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी सबालेंका भी अगले दौर में पहुंची. हालांकि, दानिल मेदवेदेव 5 सेट तक चले गेम में हार गए. इसके अलावा 17 साल के मोइज कौमे ने जीत के साथ अपने करियर की शुरुआत की.