Rajasthan Industries Minister Rajyavardhan Singh Rathore: उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को राष्ट्रीय विकास के साथ तालमेल बनाए रखने और रक्षा आत्मनिर्भरता में अपार उभरती संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए राज्य में रक्षा ‘हब’ स्थापित करने के महत्व पर बल दिया।
वह यहां दक्षिण पश्चिमी कमान में ज्ञान शक्ति थिंक टैंक (जीएसटीटी) द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी “रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता: राजस्थान में अवसर” के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जीएसटीटी की स्थापना करने तथा उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, विद्वानों और अधिकारियों को एक छत के नीचे लाने के लिए सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य में रक्षा अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा तथा राज्य के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।
यह भी पढ़ें… राजस्थान: पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का उदयपुर में अंतिम संस्कार