मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह, साइबर अपराधियों द्वारा धन ऐंठने के लिए ऑनलाइन माध्यमों पर यौन मामलों में धमकियाँ, माफ़िया गिरोहों का आपराधिक दबदबा और ऑनलाइन ठगी केन्द्रों के ज़रिए लोगों की जमा-पूँजी लूटने वाले धोखेबाज़… संगठित अपराध के ये रूप दुनिया भर में एक गम्भीर ख़तरा बनते जा रहे हैं. स्थानीय समुदायों से लेकर समुद्री क्षेत्रों और युद्धग्रस्त इलाक़ों तक सक्रिय ये अपराध समूह, सभी भौगोलिक क्षेत्रों में व्यापक नुक़सान पहुँचा रहे हैं.