संयुक्त राष्ट्र चार्टर, मानवता को बचाने के लिए एक मार्गदर्शिका है, जोकि दो विश्व युद्धों के दौरान हुई तबाही से उपजी है. यह शक्ति के क़ानून पर क़ानून की शक्ति की विजय के लिए व्यक्त किया गया संकल्प भी है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद में एक उच्चस्तरीय चर्चा को सम्बोधित करते हुए सचेत किया कि गहराती भूराजनैतिक दरारों के इस दौर में किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनैतिक स्वाधीनता के विरुद्ध बल के प्रयोग या उसकी धमकी से परहेज बरता जाना होगा.