कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दोनों नेता सोमवार शाम पार्टी नेतृत्व के साथ अहम बैठक के लिए अलग-अलग दिल्ली पहुंचे थे। दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। उस समय ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों नेताओं के बीच एक समझौता हुआ है