शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर कड़ा ऐक्शन लेते हुए कुछ समय पहले ही ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ की नीति का ऐलान किया था। इसके लिए राज्य में ‘होल्डिंग कैंप’ भी बनाए गए थे। वहीं न्यूज 18 से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश के लिए खतरा बताया और कहा कि इन्हें एक दिन भी भारत में नहीं रुकने देना चाहिए