(खबरें अब आसान भाषा में)
जेंसन हुआंग ने बिना किसी कंपनी का नाम लिए कॉर्पोरेट जगत के बड़े दिग्गजों पर तीखा हमला बोला। खुद अपनी कंपनी का उदाहरण देते हुए हुआंग ने कहा कि NVIDIA आज भी लगातार नई भर्तियां कर रही है। उन्होंने साफ चेतावनी दी, “अगर आप अपने समय की तकनीक के साथ कदम मिलाकर नहीं चलेंगे, तो आप बस पीछे छूट जाएंगे।”