(खबरें अब आसान भाषा में)
‘अन्तरराष्ट्रीय चाय दिवस’ के अवसर पर, नई दिल्ली स्थित यूएन हाउस में आयोजित भारत-जापान साँस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में कहानियों, चाय का स्वाद चखने और जापानी चाय परम्परा ‘चाडो’ के ज़रिए यह दर्शाया गया कि चाय केवल एक पेय भर नहीं है, बल्कि संस्कृति, आजीविका एवं मानवीय जुड़ाव का सेतु भी है.