Elon Musk: टेस्ला के पूर्व प्रेसिडेंट जॉन मैकनील ने फॉर्च्यून को दिए इंटरव्यू में कहा, “एलॉन मस्क की सोच काफी अलग है। वह बड़ी चुनौतियों के बारे में गहराई से सोचते हैं और अपने दिन का समय इन्हीं समस्याओं को समझने में लगाते हैं। फिर वह उन्हें हल करने का कोई नया तरीका खोज लेते हैं।” जॉन मैकनील के मुताबिक, एलॉन मस्क के साथ काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि उनका काम करने का तरीका काफी दबाव वाला माना जाता है