Gautam Gambhir Press Conference Rohit Sharma and Virat Kohli : टीम इंडिया का अगला टास्ट ऑस्ट्रेलिया दौरा होने वाला है. पिछली सीरीज में हार के बाद भारतीय खेमे पर काफी ज्यादा दबाव भी है. इस बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म की लगातार आलोचना हो रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में दोनों बुरी तरह से फ्लॉप रहे. ना तो रोहित शर्मा इस पूरी सीरीज में कुल 100 रन बना पाए थे और ना ही कोहली. दोनों के खराब प्रदर्शन का नतीजा ये रहा कि बाकी के बल्लेबाज भी न्यूजीलैंड का दबाव नहीं झेल पाए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत पहली बार अपने घर में तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाया. भारत की करारी शिकस्त के बाद कोहली और रोहित पर सवाल खड़े होने लगे लगे. उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह मिलने लगी. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दोनों की फॉर्म पर सवाल खड़े करने वालों को करारा जवाब दिया है.