विश्व भर में लोगों के लिए बेहतर आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई कल्पनाओं और सरकारों, शहरों व समुदायों से एक नए रोडमैप की दिशा में बढ़ने के आग्रह के साथ अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित ‘विश्व शहरी मंच’ के 13वें सत्र का समापन हो गया है. इस फ़ोरम के दौरान वैश्विक आवास संकट से प्रभावित अरबों लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के लिए सामूहिक समाधानों पर चर्चा हुई.