Income Tax Return: इस इवेंट में राजस्थान के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स सुमीत कुमार ने बताया कि सरकार का फोकस टैक्स कानूनों के सरलीकरण, ट्रस्ट-बेस्ड गवर्नेंस, कई प्रावधानों के डिक्रिमिनलाइजेशन और टाइमली टैक्सपेयर सर्विसेज पर है। इस मौके पर टैक्सपेयर्स की गाइडेंस के लिए ब्रोशर्स, कॉमिक बुक्स, संवाद सेशन्स के साथ-साथ एक विशेष गाइडेंस बुकलेट और दो बड़े डिजिटल टूल्स कर सेतु और ‘कर साथी’ को बड़े स्तर पर प्रमोट किया गया।