संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने सूडान के अनेक हिस्सों में आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों पर किए जा रहे ड्रोन हमलों और उनमें जान-माल की हानि पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उधर, यूक्रेन में यूएन शरणार्थी एजेंसी से अनुबन्धित एक भंडारण केन्द्र के मिसाइल हमले की चपेट में आने से दो कर्मचारी मारे गए हैं और राहत सामग्री बर्बाद हो गई है.