नेपाल के राष्ट्रीय आपराधिक कोड में एक ऐतिहासिक संशोधन की तैयारी चल रही है। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ‘रोमियो-जूलियट’ क्लॉज को लाने का मुख्य उद्देश्य वैधानिक बलात्कार (Statutory Rape) के प्रावधानों के दुरुपयोग को रोकना है, विशेष रूप से उन मामलों में जहां टीनएजर्स आपसी सहमति से रिश्ते में आते हैं या फिर अलग-अलग जातियों (Inter-Caste Couples) में शादी या प्रेम करते हैं