ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनके पति समर्थ सिंह, जो पेशे से वकील हैं, फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। इस मामले में समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगे हैं