Temple Gold Monetisation: इंटरनेट और व्हाट्सएप पर कुछ ऐसे मैसेज और रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि, सरकार देश के अमीर मंदिरों के सोने को अपने कब्जे में लेने के लिए एक नई स्कीम ला रही है। सबसे हैरान करने वाला दावा यह था कि मंदिरों के शिखरों, गुंबदों, दरवाजों या अन्य ढांचों पर चढ़ी सोने की परतों को सरकार ‘स्ट्रैटेजिक गोल्ड रिजर्व ऑफ इंडिया’ घोषित करने जा रही है