फ्लाइट समय पर पहुंचने के बावजूद यात्रियों को करीब 90 मिनट तक विमान के अंदर ही बैठाए रखा गया। इसकी वजह एक थर्ड पार्टी ग्राउंड स्टाफ एजेंसी के कर्मचारियों का अचानक काम बंद करना था। इससे एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं प्रभावित हो गईं। हड़ताल जैसी इस स्थिति के कारण यात्रियों को विमान से उतारने, सामान निकालने और विमान की जरूरी सर्विस जैसे काम काफी देर से हुए