Indian Kesar Mangoes In USA: सबसे बड़ी बात यह है कि अब भारतीय आम सिर्फ छोटे-मोटे इंडियन स्टोर्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अमेरिका के सबसे बड़े होलसेल रिटेल चेन Costco के आउटलेट्स पर भी सज गए हैं। अमेरिका के बाजारों में भारत का ‘केसर आम’ 4 पीस के पैकेट में 20 डॉलर यानी करीब ₹1900 के भाव पर बिक रहा है। भारत में ₹1900 में इतने आम आ जाएं कि पूरा परिवार हफ्तों तक खाए, लेकिन अमेरिका में लोग इस कीमत पर भी इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं