Aaj Ka Mausam May 17: आज अंडमान सागर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश’ की चेतावनी दी गई है। जबकि उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। मानसून को लेकर राहत भरी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में बंगाल की खाड़ी के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से बेहतर बनी हुई हैं