दुनिया भर में आवास की बढ़ती लागत, जलवायु परिवर्तन के झटके और आपसी टकराव, लाखों लोगों को सुरक्षित आश्रय से वंचित कर रहे हैं. ऐसे में, इस संकट का क्या समाधान हो सकता है? अज़रबैजान के बाकू में आरम्भ हो रहे 13वें संयुक्त राष्ट्र (UN) विश्व शहरी मंच (WUF13) में प्रतिनिधि, इस गहराते वैश्विक आवास संकट के समाधान तलाश करने के लिए मन्थन करेंगे.