विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर में ‘निकोटीन पाउच’ उत्पादों के तेज़ी से हो रहे प्रसार और उनके इस्तेमाल के लिए किशोरों व युवाओं को लुभाए जाने वाले आक्रामक प्रचार पर एक गम्भीर चेतावनी जारी की है. संगठन ने चिन्ता जताई है कि अनेक देशों में इस पर नियंत्रण के लिए नियामन व्यवस्था सीमित या नदारद है, जिससे युवाओं में इसकी लत पड़ने और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ने का ख़तरा है.