जिले में पुलिस ने 11 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वायु प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है। वायु प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है।
खेतों में भौतिक निरीक्षण के साथ उपग्रह से नजर रखी जा रही है। पराली जलाने पर जुर्माने के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। थाना सदर प्रभारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने कृषि विभाग की शिकायत पर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृषि विभाग की टीम ने लिजवाना खुर्द में लोकेशन मिलने पर मौके पर पहुंची तो एक एकड़ से कम पराली जली मिली। कृषि सुपरवाइजर विनोद कुमार की शिकायत पर लिजवाना खुर्द निवासी राजेंद्र के खिलाफ प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर बराड़ खेड़ा में मिली लोकेशन पर कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो एक जगह पर एक एकड़ से कम में पराली जली मिली। इस पर बराड़ खेड़ा गांव निवासी आशीष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने किसान आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।