संयुक्त राष्ट्र ने नैरोबी स्थित अपने मुख्यालय का विस्तार किया है. यूएन महासभा द्वारा स्वीकृत 34 करोड़ डॉलर की यह परियोजना, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के 80 वर्ष के इतिहास में, अफ़्रीका में किया गया सबसे बड़ा निवेश है. इससे नैरोबी की भूमिका वैश्विक कूटनीति और बहुपक्षीय सहयोग के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में और मज़बूत होगी.