Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के एक पुराने फैसले को पलट दिया है। इसमें पति और उसके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि पत्नी की मौत हो गई थी। परिवार पर आरोप था कि ससुराल के लोग बहू को ताने मारते थे। टीवी नहीं देखने देते थे। कालीन पर सुलाते थे। हाईकोर्ट ने इन सभी दलीलों को क्रूर नहीं माना है