(खबरें अब आसान भाषा में)
Raisen Murder: 7 मई को भोपाल-जबलपुर हाईवे पर सिरवारा पुल के नीचे एक बोरी मिली। जब पुलिस ने उसे खोला, तो अंदर का मंजर खौफनाक था। एक शख्स की लाश बोरी में ठंसी हुई थी- हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर टेप चिपकी थी। लाश इतनी सड़ चुकी थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल था