सूडान में जारी हिंसक टकराव में इस वर्ष के पहले 4 महीने, आम नागरिकों के लिए बहुत घातक साबित हुए हैं और ड्रोन हमलों में कम से कम 880 लोगों की जान गई है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने सोमवार को चेतावनी दी है कि लड़ाई में ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल मौजूदा टकराव को और जानलेवा बना रहा है.