मध्य पूर्व क्षेत्र और होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्याप्त गहरे संकट और ईरान व संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव दूर नहीं हो पाने की वजह से, सोमवार को फिर से तेल की क़ीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अफ़्रीका और अन्य क्षेत्रों पर दुष्प्रभावों की चेतावनी जारी करते हुए, संकट के शान्तिपूर्ण समाधान का आग्रह किया है.