PM Modi 7 Appeals: पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास पैदा हुई रुकावटों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी के समय की ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ की आदतों को फिर से अपनाए। साथ ही कहा कि गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को टाल दें। पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें और एक साल तक सोना खरीदने से बचें