दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवों में शामिल जोनाथन कछुआ एक बार फिर चर्चा में है। लगभग 194 साल का यह विशाल कछुआ अब भी जीवित है और हाल ही में इसकी मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं। लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि यह पूरी तरह स्वस्थ है और शांत जीवन जी रहा है। अपनी लंबी उम्र में इसने दो सदियां देखी हैं और इतिहास के कई बड़े बदलावों का गवाह बना है