Hantavirus Outbreak: जहाज पर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक डच दंपत्ति और एक जर्मन महिला शामिल हैं। पहली मौत 11 अप्रैल को एक बुजुर्ग डच व्यक्ति की हुई थी। इसके बाद उनकी पत्नी की दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में मौत हो गई। अमेरिका ने पुष्टि की है कि एक नागरिक पॉजिटिव पाया गया है, जबकि एक अन्य 16 यात्रियों में हल्के लक्षण दिखे हैं