Frontier Airline Plane Crash: विमान में सवार यात्रियों के लिए यह किसी डरावने सपने जैसा था। 224 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स के साथ यह विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी जोरदार धमाका हुआ। खिड़की के पास बैठे यात्री जॉन एंथेंस ने बताया, ‘मैंने देखा कि एक इंसान के पैर इंजन के भीतर घूम रहे थे। तभी बम जैसा धमाका हुआ, विमान का अगला हिस्सा झटके से ऊपर उठा और इंजन में आग लग गई’