प्रज्ञा सिंह 5 मई की रात अपने पति मनीष के साथ देहरादून से गाजियाबाद जाने के लिए नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। मनीष ने बताया कि हरिद्वार पार करने तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जिसके बाद वे सो गए। मनीष के अनुसार, जब ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास पहुंची, तब उनकी आंख खुली और उन्होंने देखा कि प्रज्ञा अपनी सीट पर नहीं थीं