अमित शाह ने खुद तुषार मेहता के साथ अपनी नजदीकी का जिक्र किया, उनकी मां की भी चर्चा की, जिनको अपनी किताब समर्पित की है तुषार मेहता ने और लिखा है कि आज जिस मंजिल पर वो हैं, उसमें उनकी मां के संघर्ष और त्याग की बड़ी भूमिका है। स्वाभाविक तौर पर उनकी दोनों किताबों के विमोचन के लिए विश्व मातृत्व दिवस से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता था