Tamil Nadu CM Vijay Oath Ceremony: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार (10 मई) को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने जा रहे सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं। टीवीके प्रमुख रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे।