NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) जल्द ही खुलने वाला है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि कंपनी आगामी 11 नवंबर को अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP), सेबी के पास जमा करा सकती है। बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी को हाल ही में मार्केट रेगुलेटर SEBI से 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए अंतिम मंजूरी मिली है