Operation Sindoor : बता दें कि, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर मीडिया को जानकारी दी। इसके बाद पाकिस्तान ने भी एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान की एक अजीब रिएक्शन को लेकर हुआ, जिसमें उसने भारत की ब्रीफिंग में अंग्रेजी के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। भारतीय सेना की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने पूछा कि भारतीय अधिकारियों ने मीडिया को अंग्रेजी में क्यों जानकारी दी