संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस विश्व संगठन के शासनादेशों (Mandates) के वजूद में आने, उन्हें लागू किए जाने और उनकी समीक्षा किए जाने की प्रक्रिया को पूरी यूएन प्रणाली में मज़बूत करने के लिए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. इस वीडियो में समझाया गया है कि शासनादेशों पर इस ऐतिहासिक प्रस्ताव से संयुक्त राष्ट्र के कामकाज में किस तरह सुधार होगा. महासभा का नया प्रस्ताव, संयुक्त राष्ट्र के शासनादेशों को बनाने, लागू करने और उनकी समीक्षा की प्रक्रिया को किस तरह बेहतर बनाएगा. यूएन80 पहल की कार्यधारा 2 के तहत यह एक अहम क़दम है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को अधिक दक्ष, जवाबदेह और परिणाम केन्द्रित बनाना है.