US Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने इस कूटनीतिक प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि यह युद्ध ‘जल्द ही खत्म’ होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत ‘बहुत अच्छी’ रही है और दोनों देश एक ‘पूर्ण और अंतिम समझौते’ के बेहद करीब पहुंच गए हैं। समझौते के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटों के भीतर उन व्यापारिक जहाजों की रिहाई शुरू हो सकती है जो लंबे समय से इस जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे