संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के एक बड़े व्यवसायी, मीडिया दिग्गज और परोपकारी टैड टर्नर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. टैड टर्नर का बुधवार को 87 वर्ष की आयु में फ़्लोरिडा स्थित उनके घर में निधन हो गया. यूएन प्रमुख ने टैड टर्नर को, “एक दूरदर्शी व्यक्ति” बताते हुए कहा कि उनकी दृढ़ता, उदारता और साहसिक सोच ने संयुक्त राष्ट्र और दुनिया पर स्थाई छाप छोड़ी है.