तमिलनाडु में कांग्रेस से समर्थन मिलने के बाद टीवीके चीफ एक्टर विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर दावा पेश किया था। हालांकि अब खबर है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर विजय के दावों से संतुष्ट नहीं हैं। एक्टर विजय को कांग्रेस के पांच विधायकों के अलावा टीवीके को छोटे दलों से समर्थन मिलने की उम्मीद है