अग्निमित्रा पॉल ने जाधवपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज से भी शिक्षा हासिल की। राजनीति में आने से पहले वह फैशन इंडस्ट्री में काफी मशहूर थीं। उन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों, जैसे श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल अपना खुद का फैशन ब्रांड ‘INGA’ भी चलाती हैं